Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + क्‍या हिलेरी अपने ट्रेनर को डेट कर रही हैं?

क्‍या हिलेरी अपने ट्रेनर को डेट कर रही हैं?

0
222

लॉस एंजेलिस। गायिका और अभिनेत्री हिलेरी डफ्फ और उनके फिटनेस ट्रेनर जसन वालश के बीच बढ़ती करीबियां चर्चा का विषय बनीं हुई हैं।

ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री हिलेरी और उनके फिटनेस ट्रेनर जसन का मेल जोल दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। यह मेल जोल जिम से निकलकर रेस्‍टोरेंटों तक पहुंच चुका है।

hilary duff
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दोस्‍ती धीरे धीरे प्‍यार में बदल रही है। फिलहाल, कहना मुश्‍किल है कि दोनों एक दूसरे साथ हाथ थमाने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में अभिनेत्री हिलेरी डफ्फ ने माइक कॉम्री से तलाक लिया और हिलेरी का 4 वर्षीय बेटा भी है।
hilary duff 001