Tuesday, March 24, 2026
Home Hollywood + ‘ब्लेड रनर-2’ में हैरिसन, रेयान से जुड़ेंगे जेर्ड

‘ब्लेड रनर-2’ में हैरिसन, रेयान से जुड़ेंगे जेर्ड

0
229

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेता जेर्ड लेटो हैरिसन फोर्ड और रेयान गोस्लिन के साथ फिल्म ‘ब्लेड रनर-2’ में पर्दे पर नजर आएंगे।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, फिल्म ‘ब्लेड रनर-2’ के सीक्वल में जेर्ड लेटो हैरिसन फोर्ड रेयान गोस्लिन, रॉबिन राइट, मैकेन्जी डेविस और डेव बॉटिस्टा भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म के 6 अक्टूबर, 2017 को रिलीज होने की संभावना है।

Jared Leto

फिल्म ‘सिकारिओ’ और प्रिजनर्स’ का निर्देशन कर चुके डेनिस विल्लेनुवी इस फिल्म की सीक्वल का निर्देशन करेंगे। अमेरिकी रॉक बैंड ’30 सेकेंड्स टु मार्स’ के साथ जुड़े लेटो कुछ समय के लिए अपने संगीत के पेशे से विराम ले रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘सुसाइड स्क्वैड’ में जोकर की भूमिका निभाई थी। -आईएएनएस