Monday, March 30, 2026
Home Hollywood + अब तीसरे बच्‍चे की चाह ऐसे पूरी करेंगी किम कार्दशियां!

अब तीसरे बच्‍चे की चाह ऐसे पूरी करेंगी किम कार्दशियां!

0
183

लॉस एंजेलिस। अपने पहनावे के कारण आम तौर सुर्खियों में रहने वाले रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां को तीसरे बच्‍चे की चाह है। लेकिन, इसके लिए किम कार्दशियां सरोगेसी का रास्‍ता आजमाना चाहती हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कीपिंग अप विद कार्दशियां’ के नए एपिसोड की एक झलक में किम कार्दशियां अपनी मां क्रिस जेनर के साथ सरोगेसी के बारे में बात करते दिखाई दे रही हैं।

kim-kardashian-004

किम कार्दशियां ने कहा, ‘मैं इस नतीजे पर पहुंची हूं कि मैं सरोगेसी को आजमाना चाहती हूं।’ दरअसल, दूसरी बार गर्भावस्‍था के दौरान किम कार्दशियां को काफी समस्‍याओं से गुजरना पड़ा था।

मेल ऑनलाइन के अनुसार अभिनेत्री तीसरे बच्‍चे को जन्‍म देने के लिए अन्‍य विकल्‍प पर विचार कर रही हैं।

किम कार्दशियां के दो बच्चे बेटी नॉर्थ वेस्ट और बेटा सेंट वेस्ट हैं। -आईएएनएस