Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + जब टीवी अभिनेत्री काइली जेनर ने खुद को कहा, ‘यौनकर्मी’

जब टीवी अभिनेत्री काइली जेनर ने खुद को कहा, ‘यौनकर्मी’

0
215

लॉस एंजेलिस। टेलीविजन अभिनेत्री क्रिस जेनर के बेटी काइली जेनर ने एक ट्वीट में स्‍वयं को यौनकर्मी कहकर पुकारा। दरअसल, काइली जेनर ने यह ट्विट एक व्‍यक्‍ति को जवाब देते हुए किया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, सबसे पहले एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्वीट में काइली जेनर को 14 साल की यौनकर्मी कहा।

kylie-jenner-001

ट्विटर यूजर ने लिखा कि काइली जेनर 14 साल की यौनकर्मी की तरह दिखती हैं। इसके जवाब में काइली जेनर ने लिखा, “मुझे लगता है कि मैं 19 साल की यौनकर्मी की तरह दिखती हूं।”

ट्वीट कर एक-दूसरे पर टिप्पणी करने का यह सिलसिला काइली जेनर द्वारा इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद शुरू हुआ।

गौरतलब है कि सप्ताहांत में काइली जेनर ने बाथरूम में आईने के सामने खड़े होकर अर्धनग्न अवस्था वाली सेल्फी को अपने प्रशंसकों के लिए ‘मॉर्निग’ शीर्षक के साथ पोस्ट किया था। -आईएएनएस