Monday, May 25, 2026
Home Hollywood + मैडोना चली कैटी पेरी की राह, नग्‍न होकर किया वोटिंग प्रचार

मैडोना चली कैटी पेरी की राह, नग्‍न होकर किया वोटिंग प्रचार

0
228

लॉस एंजेलिस। पॉप गायिका कैटी पेरी के बाद अब गायिका मैडोना ने अमेरिकी वोटरों को वोटिंग के लिए जागरूक करने हेतु अपने शरीर का इस्‍तेमाल किया। मैडोना ने अपने ट्विटर खाते नग्‍नता का आभास करवाती फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं भी कैटी पेरी के साथ नंगी होकर वोटिंग कर रही हूं। हिलेरी को वोट दो। वो अच्‍छी है, हम समझते हैं। न्‍यूड सीरीज #1’

madonna-singer-001

जी हां। इससे पहले पॉप गायिका कैटी पेरी ने ट्विटर पर अपना एक नग्‍न और मजेदार वीडियो साझा किया था, जिसमें गायिका नग्‍न अवस्‍था में नजर आईं थीं। हालांकि, गायिका कैटी पेरी ने अपने गुप्‍तांगों को काली पट्टी से कवर लिया था।

वोटर रजिस्‍ट्रेशन डे के हैशटैग के साथ रिलीज इस वीडियो में कैटी पेरी अमेरिकी वोटरों को नवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रेरित करती हुईं नजर आईं। दरअसल, कैटी पेरी अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की प्रशंसक हैं।