Thursday, September 10, 2026
Home Hollywood + अभी हॉलीवुड से दूर होने के मूड में नहीं हैं माइकल शीन

अभी हॉलीवुड से दूर होने के मूड में नहीं हैं माइकल शीन

0
364

लॉस एंजेलिस। पैसेंजर्स अभिनेता माइकल शीन ने अपने हालिया बयान से उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि माइकल शीन जल्‍द ही हॉलीवुड से दूरी बना लेंगे।

जानकारी के अनुसार ‘द टाइम्स ऑफ लंडन’ की एक ख़बर में कहा गया था कि अभिनेता पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के लिए हॉलीवुड छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

हाल में अभिनेता ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने कहा था कि मैं सोच रहा हूं कि मुझे अभिनय कम कर देना चाहिए और शायद कुछ समय के लिए छोड़ भी देना चाहिए, लेकिन कब यह मैं अभी नहीं जानता।’

अभिनेता ने टम्बलर पर साक्षात्कारकर्ता से कहा, ‘मैं घर में सामुदायिक मुद्दों पर ज्यादा सक्रिय हो चुका हूं, लेकिन मैंने कभी नहीं कहा कि मैं अभिनय छोड़ दूंगा।’

शीन टीवी शो मास्टर्स ऑफ सेक्स में नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेता 6 जनवरी को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हो रही फिल्म ‘पैसेंजर्स’ का भी हिस्सा हैं। -आईएएनएस