Tuesday, April 14, 2026
Home Hollywood + पर्दे पर ब्रिटनी स्‍पीयर्स बनेंगी नताशा बैसेट

पर्दे पर ब्रिटनी स्‍पीयर्स बनेंगी नताशा बैसेट

0
237

सिडनी। पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स की अनाधिकारिक बायोपिक में मुख्य भूमिका के लिए आस्ट्रेलिया की अभिनेत्री नताशा बैसेट का चुनाव किया गया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Natasha Bassett

फेयरफैक्स मीडिया का कहना है कि आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नताशा बैसेट को ब्रिटनी का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। इस दो घंटे की फिल्म ‘ब्रिटनी’ में गायिका के लोकप्रियता हासिल करने की कहानी और उनके जीवन के निजी संघर्षो को दिखाया गया है।

बैसेट ने कहा, “जब आप कुछ ऐसा करते हैं जिससे लोगों पर असर पड़ता है फिर चाहे वह इससे हंसे या रोएं या जो कुछ भी हो, तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता।”

फिल्म में ब्रिटनी के लुसियाना में उनके जन्म से लेकर पालन-पोषण, उनके करियर, गायक जस्टिन टिंबरलेक के साथ उनके संबंध और उनकी दो शादियों के बारे में दिखाया गया है।

-आईएएनएस