Saturday, April 4, 2026
Home Hollywood + रनिंग मैन निर्माताओं ने मांगी माफी

रनिंग मैन निर्माताओं ने मांगी माफी

0
141

बीजिंग। दक्षिण कोरियाई रियलिटी शो ‘रनिंग मैन’ के निर्माताओं ने हूबहू नकल करने पर एक जापानी टेलीविजन प्रोग्राम से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी।

Running Man

सिन्‍हआ ने सीआरआई के हवाले से लिखा कि यह प्रोग्राम दक्षिण कोरिया और चीन में जबरदस्‍त लोकप्रिय हासिल कर रहा है। इसके चीनी संस्‍करण को Zhejiang टीवी द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

पिछले रविवार को प्रसारित हुए ताजे एपिसोड को देखने के बाद दर्शकों ने शो पर जापानी शो VS. Arashi से दो गेम चुराने का आरोप लगाया। हालांकि, निर्माताओं का कहना है कि उन्‍होंने जापानी प्रोग्राम नहीं देखा है।

निर्माताओं ने कहा कि स्‍टाफ की तरफ से कुछ तस्‍वीरें प्रेरणा के रूप में प्‍लानिंग सेशन में इस्‍तेमाल की गई। हमारी गलती है कि हमने उनके स्रोत की जांच नहीं की।