Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + Omg! एलेक्जेंडर ने कहा, रयान को Best Kisser

Omg! एलेक्जेंडर ने कहा, रयान को Best Kisser

0
222

लॉस एंजेलिस। एरिक नॉर्थमैन अभिनेता एलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड ने अपने टरू ब्‍लड को-स्‍टार रयान क्वांटेन को सबसे अच्‍छा किसर बताया।

अभिनेता एलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड ने कहा कि उन्‍होंने ऑन स्‍क्रीन बहुत सारी अभिनेत्रियों के साथ किस सीन किए, लेकिन सबसे अच्‍छा किस सीन रयान क्वांटेन के साथ हुआ है।

alexander skarsgard
दरअसल अभिनेता एलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड अपनी अगली फिल्‍म टार्जन को प्रमोट करने के लिए एक शो में पहुंचे, जहां उससे सवाल किया गया कि आप ने अब तक ऑनस्‍क्रीन काफी किस सीन किए हैं, लेकिन आपको अपने पिछले को-स्‍टार्स मार्गोट रोबी, निकोल किडमैन और रयान क्वांटेन में से सबसे अच्‍छा किसर कौन लगा।

इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता एलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड ने रयान क्वांटेन का नाम लिया। और साथ में कहा कि वे बहुत कोमल हैं। गौरतलब है कि दोनों सितारों ने वर्ष 2014 में टरू ब्‍लड के जरिये बड़े पर्दे पर रोमांटिक और कामुक सीन दिए थे।