Sunday, June 14, 2026
Home Hollywood + किम कर्दशियां की बात ने उड़ाए सारा जेसिका पार्कर के होश

किम कर्दशियां की बात ने उड़ाए सारा जेसिका पार्कर के होश

0
200

लॉस एंजेलिस। अपनी बिंदासता के कारण कर्दशियां परिवार की सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली रियलिटी टीवी कलाकार किम कर्दशियां ने ‘सेक्स एंड द सिटी’ अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर से कुछ ऐसा कहा कि सारा हैरत में पड़ कर मूंद मूंद मुस्‍कराने लगीं।

kim-sarah

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्‍ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, किम कर्दशियां की हाल ही में अपने पति केनी वेस्ट के एक संगीत कार्यक्रम के दौरान ‘सेक्स एंड द सिटी’ की अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर से मुलाकात हुई, जिससे किम काफी रोमांचित हैं।

Kim Kardashian 001

तस्वीर खिंचवाने के क्रम में किम कर्दशियां ने सारा जेसिका पार्कर से कहा कि वह उनकी आदर्श हैं। इस पर पार्कर ने हंसते हुए इसे टाल दिया, पर किम ने जोर देकर कहा कि उनकी तरीफ सच्ची है।

इतना ही नहीं किम ने पार्कर को बेहतरीन शख्सियत बताया, जिसके बाद ‘सेक्स एंड द सिटी’ की अभिनेत्री ने केनी को भी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए आमंत्रित किया। -आईएएनएस