Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + ‘डाइवर्जेंट’ पर आधारित टीवी शो नहीं करना चाहतीं शैलेन वूडली

‘डाइवर्जेंट’ पर आधारित टीवी शो नहीं करना चाहतीं शैलेन वूडली

0
236

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री शैलेन वूडली लोकप्रिय फिल्म ‘डाइवर्जेंट’ पर आधारित टीवी शो में काम करने की इच्छुक नहीं हैं।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के मुताबिक ‘डाइवर्जेंट’ सीरीज की तीन फिल्मों में काम कर चुकीं शैलेन वूडली ने भविष्य में फिल्म पर आधारित छोटे पर्दे के शो में काम करने से इनकार कर दिया है।

shailene-woodley

वेबसाइट स्क्रीन रैंट से बातचीत में वूडली ने कहा, ‘मैंने सुना है कि वे टेलीविजन शो बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मैंने टेलीविजन शो के लिए अनुबंध नहीं किया था। स्टूडियो और इसमें शामिल लोगों ने शायद कुछ नया करने के लिए अपना इरादा बदला हो, लेकिन मैं टेलीविजन शो करने की बिल्कुल भी इच्छुक नहीं हूं।’

‘डाइवर्जेंट’ सीरीज की फिल्मों का निर्माण करने वाली कंपनी बॉसेज एट लॉयंसगेट इस सीरीज की फिल्म ‘एलजिएंट’ के असफल होने के बाद टीवी शो बनाने का विचार कर रही है। -आईएएनएस