Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + Sicario के दूसरे संस्करण की तैयारी

Sicario के दूसरे संस्करण की तैयारी

0
190

लॉस एंजिलस। पिछले वर्ष रिलीज हुई एमिली ब्‍लंट अभिनीत अमेरिकी थ्रिलर फिल्‍म ‘Sicario’ के दूसरे संस्‍करण को बनाने का काम तेजी से शुरू हो चुका है।

द गार्डियन के अनुसार फिल्‍म ‘सिकरियो’ के दूसरे संस्‍करण में अभिनेत्री एमिली ब्लंट, जोश ब्रोलिन और बेनिसियो डेल टोरो अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे।

Sicario movie

अमेरिकी रहस्‍य और थ्रिलर ड्रामा फिल्‍म निर्माता ने ख़बर की पुष्‍टि करते हुए कहा है कि पुरानी स्‍टार कास्‍ट के साथ फिल्‍म की पटकथा पर जोर शोर से काम चल रहा है। मॉली स्‍मिथ ने कहा, वे फिल्‍म को लेकर काफी उत्‍सुक हैं।

हालांकि, निर्माताओं ने कहा, ‘हम फिल्‍म की कहानी को साझा नहीं कर सकते। हां, मगर, फिल्‍म में तीनों सितारे अभिनेत्री एमिली ब्लंट, जोश ब्रोलिन और बेनिसियो डेल टोरो अपनी अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि फिल्‍म ‘सिकरियो’ का बजट 30 मिलीयन डॉलर था, जबकि फिल्‍म ने विश्‍व भर में 80 मिलीयन डॉलर की कमाई करते हुए सब को चौंका दिया था। एमिली ब्‍लंट ने एक आदर्शवादी एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई थी, जो ड्रग्‍स माफिया के खिलाफ चलने वाले अभियान में खुद को बीच में रखती है।