Saturday, March 28, 2026
Home Hollywood + सिर्फ एक कैमरा क्‍लिक ने बदल दी किस्‍मत, चाय वाला बना मॉडल

सिर्फ एक कैमरा क्‍लिक ने बदल दी किस्‍मत, चाय वाला बना मॉडल

0
388

इस्लामाबाद। इंस्टाग्राम पर फोटो अपडेट कर इंटरनेट पर तहलका मचा चुका पाकिस्तान का नीली आंखों वाला युवा ‘चाय वाला’ अब मॉडल बन गया है।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, रिटेल साइट फिटइन डॉट पीके ने इस युवक अरशद खान को एक अज्ञात राशि में अनुबंधित किया है और उनका पहला शूट पहले ही आ चुका है।

उनकी एक तस्वीर 14 अक्टूबर को महत्वाकांक्षी फोटोग्राफर जिया अली द्वारा पोस्ट की गई। इसे लोकप्रिय अमेरिकी वेबसाइट ‘बजफीड’ सहित पश्चिम में अच्छा प्रतिसाद मिला।

arshad-khan

कोहट के अरशद 18 भाई-बहनों में से एक हैं और वह इस्लामाबाद के संडे बाजार में चाय बेचते थे। वह कभी स्कूल नहीं गए। डॉन के मुताबिक, अरशद को पता ही नहीं है कि उनकी यह तस्वीर किसने और कब ली थी।

समा लाइव टीवी के अनुसार अरशद खान फिल्‍मों में काम करने के लिए तैयार है यदि उनको इस संबंध में प्रस्‍ताव मिलता है। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।