ड्रग मामले में शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत कपूर गिरफ्तार

0
26593

अभी तो शाह रुख खान के बेटे आर्यन के ड्रग-ऑन-क्रूज केस से बाहर आने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और बॉलीवुड स्‍टार का बेटा ड्रग केस में फंस गया। जी हां, शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को पुलिस ने ड्रग मामले में पकड़ा है।

Siddhanth Kapoor
Siddhanth Kapoor Twitter

मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरू पुलिस ने रविवार रात को शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को ड्रग लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में सिद्धांत कपूर के ड्रग्स लेने की पुष्टि भी हुई है।

स्‍थानीय सूत्रों के अनुसार सिद्धांत कपूर रविवार की रात को बेंगलुरू में एक पार्टी में बतौर डीजे पहुंचे हुए थे। पुलिस ने गुप्‍त जानकारी के आधार पर पार्टी पर रेड की। इस मौके पर कुछ लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें सिद्धांत कपूर भी शामिल थे।

इनमें से 6 लोगों सहित सिद्धांत कपूर का टेस्ट सैंपल भी पॉजिटिव आया। इसके बाद सिद्धांत कपूर समेत अन्‍य लोगों को संबंधित पुलिस स्‍टेशन ले जाया गया। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच करने में लगी है कि सिद्धांत कपूर ने प्रतिबंधित ड्रग पार्टी में आने से पहले ली थी, या बाद में।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी सिद्धांत कपूर को 2008 में मुंबई की एक पार्टी में ड्रग्स लेने के मामले में गिरफ्तार किया था। 

सिद्धांत कपूर का फिल्‍मी करियर कुछ खास बेहतर नहीं है। सिद्धांत कपूर ने कई फिल्‍मों में काम किया है, पर, कोई भी ऐसा किरदार नहीं मिला, जो दर्शकों के जेहन में बस गया हो। ख़बर है कि सिद्धांत कपूर जल्‍द ही अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स के मामले में 2020 में श्रद्धा कपूर, जो सिद्धांत कपूर की बहन हैं, से भी नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा पूछताछ की गई थी, हालांकि, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ड्रग लेने की बात से इंकार कर दिया था।