Friday, April 10, 2026
Home Music/News अर्जुन कानूनगो ने लांच किया अपना नया गाना ‘फुर्सत’

अर्जुन कानूनगो ने लांच किया अपना नया गाना ‘फुर्सत’

0
178

मुंबई | गीत ‘खून चूस ले’ से मशहूर हुए गायक अर्जुन कानूनगो ने अपना नया गाना ‘फुर्सत’ लांच किया है। इस गीत को लेकर अर्जुन का कहना है कि यह श्रोताओं को एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा। यह एक प्रेम गीत है, जिसे सोनी म्यूजिक ने रिलीज किया है। इसके बोल मयूर पुरी ने दिए हैं और इसका संगीत साउंड इंजीनियर पी.ए. दीपक का है।

कानूनगो ने बताया, “मैं इस गाने की रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हूं। ‘फुर्सत’ एक सपना है, जो आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाता है। मयूर पुरी ने बोल ने इस गीत की मूल भावना के साथ पूरा न्याय किया है।” (आईएएनएस)