Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News एक बार फिर से संगीतकार एआर रहमान ऑस्‍कर की दौड़ में

एक बार फिर से संगीतकार एआर रहमान ऑस्‍कर की दौड़ में

0
233

लॉस एंजेलिस। फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए दो ऑस्कर जीत चुके भारतीय संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर से ऑस्कर की दौड़ में हैं। लेकिन, एआर रहमान इस बार भी विदेशी फिल्‍म ‘पेले : बर्थ ऑफ ए लीजेंड’ में अपने काम के लिए इस दौड़ में शामिल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार इस बार 89वें अकेडमी अवॉर्ड्स में ऑरिजिनल स्कोर श्रेणी में नामांकन के लिए दावेदारों की लंबी सूची में उनका नाम शामिल किया गया है। हालांकि, 89वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए अंतिम नामांकनों की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी।

फिलहाल, ‘अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दावेदारों की सूची जारी की। पुरस्कार समारोह 26 फरवरी को हॉलीवुड में ‘हॉलीवुड एंड हाइलैंड सेंटर के डोल्बी थियेटर’ में आयोजित किया जाएगा। -आईएएनएस