Saturday, March 28, 2026
Home Music/News पाकिस्‍तानी चाय वाला युवक बना मॉडल, म्‍यूजिक वीडियो रिलीज

पाकिस्‍तानी चाय वाला युवक बना मॉडल, म्‍यूजिक वीडियो रिलीज

0
310

मुम्‍बई। कुछ समय पहले एक पाकिस्‍तानी चाय वाले युवक की फोटो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हुई थी। उस वायरल फोटो ने अशरद खान की जिंदगी बदल दी।

arshad-khan

जी हां। अशरद खान चाय वाले से पाकिस्‍तान का सुपर मॉडल बन गया है और उसका पहला आधिकारिक म्‍यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। इस वीडियो में भी अशरद खान ने चाय वाले लड़के की भूमिका निभाई है, जो बेहद स्‍टाइलिश है।

इस म्‍यूजिक वीडियो में रैप सिड मिस्‍टर रैपर और डीजे डेनी ने मिलकर गाया है। यूट्यूब पर इस गाने को 28 नवंबर को रिलीज किया गया, और अब तक इसको हजारों की संख्‍या में लोग देख चुके हैं।