Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News भूषण कुमार ने उतारा अजय देवगन अभिनीत भजन ‘गजानन’

भूषण कुमार ने उतारा अजय देवगन अभिनीत भजन ‘गजानन’

0
258

मुम्‍बई। टी-सीरीज कंपनी के मालक गुलशन कुमार को धार्मिक गीतों को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है। मगर, अब उनके पुत्र भूषण कुमार अपने पिता के पदचिह्नों पर चलना शुरू कर चुके हैं।

पिछले दिनों एक के बाद एक सिंगल सुपरहिट गीत देने के बाद भूषण कुमार ने गणेश चतुर्थी को ध्‍यान में रखते हुए अजय देवगन अभिनीत भजन गजानन रिलीज किया गया है।

Gajanan Song

सूत्रों का मानना है कि इस भजन के वीडियो को अहमद खान के निर्देशन में शूट किया जाएगा। इसकी शूटिंग 8 सितंबर को लालबागचा राजा में होगी, जहां पर अजय देवगन गणपति के भक्‍त के रूप में पहुंचेंगे।

9 सितंबर को वीडियो फॉर्मेट में रिलीज होने वाले इस भजन को सुखविंदर सिंह ने आवाज दी है जबकि मनोज मंतजिर ने लिखा है और संगीतबद्ध जीत गांगुली ने किया है।