Saturday, March 28, 2026
Home Music/News फोर्स 2 का नया गाना ‘रंग लाल’ रिलीज, रैप और संवाद का...

फोर्स 2 का नया गाना ‘रंग लाल’ रिलीज, रैप और संवाद का छौंक

0
214

मुंबई। जी हां, जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्‍म फोर्स 2 का नया गाना रंग लाल रिलीज हो चुका है। इस गाने में जॉन अब्राहम रैपर करते हुए, कविता पढ़ते हुए और संवाद बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

rang-laal

गाने को देखने से पता चलता है कि इस गाने को हाल में हुए उरी हमले को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि देश के लोगों को अधिक से अधिक फिल्‍म के साथ कनेक्‍ट किया जा सके। गीत संवाद, कविता और रैप का जबरदस्‍त कॉकटेल है।

इस गाने में जॉन अब्राहम देश की सेना का मान सम्‍मान बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्‍म के कुछ दृश्‍यों को शामिल किया गया है, जहां जॉन अब्राहम विरोधियों पर रणनीति के तहत गोलीबारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को मुम्‍बई में रिलीज किया गया है। जॉन अब्राहम के साथ देव नेगी ने भी इस गाने को अपनी आवाज दी है जबकि इस गाने का संगीत गौरव रोशिन ने दिया है।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।