Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News थोड़ा संभलना! कहीं दिल न चुरा ले ‘ए दिल है मुश्‍किल’ का...

थोड़ा संभलना! कहीं दिल न चुरा ले ‘ए दिल है मुश्‍किल’ का टाइटल ट्रैक

0
325

मुम्‍बई। कुछ दिन पहले फिल्‍म ए दिल है मुश्‍किल के टीजर में ए दिल है मुश्‍किल गाने के कुछ बोल सुनाई दिए थे, जो रिलीज से पहले ही लीक हो चुके थे। मगर, फिर भी अरिजीत की आवाज में वो ही शब्‍द सुनने वालों को अपना दीवाना बना गए।

Ae Dil Hai Mushkil 004

पिछले टीजर के विस्‍तार गाने में अभिनेता रणबीर कपूर, अनुष्‍का शर्मा, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और फवाद खान सब नजर आते हैं। मगर, इस गीत को रणबीर कपूर गा रहे हैं, जो फिल्‍म में शायद एक पेशेवर गायक के रूप में नजर आएं।

Ae Dil Hai Mushkil 003

इस गीत का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है, जो कहीं कहीं दास्‍तान ए ओम शांति ओम के गीत की हलकी सी याद दिलाता है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जो उम्‍दा हैं। सीधे दिल में उतरते हैं। टीजर की तरह गीत के अंत में रणबीर कपूर एक संवाद बोलते हैं, इश्‍क करना आपके बस में नहीं है, लेकिन इश्‍क से दूर जाना आपके बस में है।