Thursday, March 26, 2026
Home Music/News सुलतान का विवादित & रूमानी गीत रिलीज

सुलतान का विवादित & रूमानी गीत रिलीज

0
193

मुम्‍बई। अब्‍बास अली जाफर निर्देशित और सलमान ख़ान और अनुष्‍का शर्मा अभिनीत फिल्‍म सुलतान का नया गीत जग घूमया थारे जैसा ना कोई रिलीज हो चुका है।

इस गीत को राहत फतेह अली ख़ान ने गाया है। इसका संगीत विशाल शेख़र ने तैयार किया है जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखा है।

Sultan Trailer 001
इस गीत को लेकर पिछले दिनों काफी विवाद हुआ है। दरअसल, इस गीत को अरिजीत सिंह ने भी गाया था, मगर, फिल्‍म में शामिल नहीं किया गया।

जानकारी के अनुसार अरिजीत सिंह और सलमान ख़ान के आपसी टकराव के कारण इस गीत को शामिल नहीं किया गया। हालांकि, संगीतकार विशाल का कहना था कि एक ही गीत बहुत सारे गायकों की आवाज में डब करवाया जाता है, और अंत किसी एक को चुना जाता है।

अरिजीत सिंह की आवाज में होता तो पता नहीं यह गीत कैसा लगता, मगर, राहत फतेह अली ख़ान की आवाज में सुनें।