Sunday, March 29, 2026
Home Music/News जेनिफर लोपेज ने खरीदा नया घर

जेनिफर लोपेज ने खरीदा नया घर

0
189

लॉस एंजेलिस। मशहूर गायिका जेनिफर लोपेज ने यहां बेल एयर में 2.8 करोड़ डॉलर में एक नया घर खरीदा है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर (46) ने यह घर अभिनेत्री सेला वार्ड से खरीदा है, जिसमें एक झील व एक तट है। सेला इस मकान को चार करोड़ डॉलर में बेचना चाहती थीं।

Jennifer Lopez
कहा गया है कि यह घर 13,000 वर्ग फुट में बना हुआ है और इसमें एक पुल के जरिये दाखिल हुआ जा सकता है।

जेनिफर ने पिछले साल हिडेन हिल्स स्थित अपने घर को 1.7 करोड़ डॉलर में बेचने का विज्ञापन दिया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में इसकी कीमत घटाकर 1.25 करोड़ डॉलर कर दी।

उन्होंने यह मकान 2012 में 82 लाख डॉलर में खरीदा था।

-आईएएनएस