Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News तौलिया लपेट सड़क पर निकले जस्टिन

तौलिया लपेट सड़क पर निकले जस्टिन

0
217

लॉस एंजेलिस। अपनी उल्टी-सीधी हरकतों के लिए आए दिन सुर्खियों में रहने वाले गायक जस्टिन बीबर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बीच सड़क पर एक तस्वीर खिंचवाई, जिसमें केवल तौलिया लपेटे नजर आ रहे हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन(22) इससे पहले भी कई बार टॉपलेस होकर तस्वीरें खिंचवा चुके हैं। उन्होंने अपनी इस नई तस्वीर को फोटो साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 

justin bieber 002

इस फोटो में जस्टिन बीच सड़क तौलिया लपेटे खड़े हैं और उनके पीछे एक दीवार पर खूबसूरत झील की तस्वीर लगी हुई है।

इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि यह तस्वीर कहां खींची गई है। जस्टिन ने इसके कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है। अंदाजा लगाया गया है कि यह तस्वीर जस्टिन ने अपने तीसरे वर्ल्ड टूर ‘पर्पस’ का आनंद लेते वक्त खिंचवाई होगी। (आईएएनएस)