Sunday, April 19, 2026
Home Music/News फिल्‍म लव के फंडे का म्‍यूजिक रिलीज

फिल्‍म लव के फंडे का म्‍यूजिक रिलीज

0
231

मुंबई। आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव के फंडे’ का संगीत जारी हो गया है। इसके पांच ट्रैक सुखविंदर सिंह और मीका सहित लोकप्रिय गायकों ने गाए हैं।

Love ke funday

प्रकाश प्रभाकर और फरजान फैज द्वारा रचित गीत को जावेद अली और खुशी ठाकुर ने अपनी आवाज दी है। यह गीत जी म्यूजिक कंपनी द्वारा जारी किया गया।

फैज अनवर और प्रेम प्रकाश गुप्ता द्वारा एफआरवी बिग बिजनेस एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी ‘लव के फंडे’ अगले महीने रिलीज होगी। यह इंदरवेश योगी द्वारा लिखित और निर्देशित है।

ट्रेलर देखें –

फिल्म ‘लव के फंडे’ में चार नायक और नायिकाएं हैं। इनमें से एक जोड़ा शादीशुदा है और अन्य जोड़े लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।

-आईएएनएस