Friday, March 27, 2026
Home Music/News ‘एंपायर’ में दिखाई देंगी मारिया कैरी

‘एंपायर’ में दिखाई देंगी मारिया कैरी

0
310

लॉस एंजेलिस। गायिका मारिया कैरी आगामी फिल्म ‘एंपायर’ के तीसरे सीक्वल में अतिथि भूमिका में दिखाई देंगी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, यहां बेवर्ली हिल्स के बेवर्ली हिल्टन में टेलीविजन क्रिटिक्स एसोसिएशन प्रेस टूर पर सोमवार को इसका ऐलान किया गया।

Mariah Carey 01

मारिया कैरी किट्टी का किरदार निभाती दिखाई देंगी। ‘एंपायर’ में वह जमाल लेओन संग एक नए गीत पर थिरकते नजर आएंगी।

वहीं तीसरे सत्र में टेय डिग्स, सिएरा मैक्लेन, फ्रेंच मोंटाना और बर्डमैन जैसे अन्य कलाकार अतिथि भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘एंपायर’ में लंबे समय से कैरी के काम करने को लेकर चर्चा है। इसका प्रसारण भारत में जल्द ही टेलीविजन चैनल स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर होगा।

-आईएएनएस