Tuesday, March 24, 2026
Home Music/News नशे सा चढ़ेगा फिल्‍म बेफिक्रे का नया गाना ‘नशे सी चढ़ी गई’

नशे सा चढ़ेगा फिल्‍म बेफिक्रे का नया गाना ‘नशे सी चढ़ी गई’

0
276

मुम्‍बई। यशराज फिल्‍म्‍स निर्मित और आदित्‍य चोपड़ा निर्देशित फिल्‍म बेफिक्रे का नया गाना नशे सी चढ़ी गई ओए रिलीज हो चुका है।

संगीतकार विशाल डडलानी और शेखर रवजियानी की धुनों में अरिजीत सिंह की नशीली आवाज आपको संगीतक नशा चढ़ा सकती है और आप कह सकते हैं, ‘नशे सा चढ़ा गया ओए’।

ranveer singh vaani kapoor

यकीनन, इस गीत से अरिजीत सिंह ने एक उस छवि को तोड़ा है, जो अरिजीत सिंह को उदास और शांत रोमांस भरे गीतों में बांधती है। इस गीत को जयदीप साहनी ने लिखा है।

Trailer Review! बेफिक्रे के ट्रेलर में सिर्फ रणवीर और वाणी की मटरगश्‍ती

हालांकि, हमारी निजी राय है कि पंजाबी गायक और अभिनेता बब्‍बू मान की आवाज में यदि इस गीत को रिकॉर्ड किया जाता तो रिकॉर्ड तोड़ देता। हालांकि, यह गीत थोड़ा थोड़ा बब्‍बू मान के एक गीत छराटे नाल चढ़ी गई ओए से मिलता है।

इस गाने को रणवीर सिंह और वाणी कपूर पर फिल्‍माया गया है। इस गाने में दोनों की कैमिस्‍ट्री जमती है। इसमें कोई दो राय नहीं है।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।