Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News गुजराती लफ्जों की चाश्‍नी में लिपटा होगा रईस का नया गाना

गुजराती लफ्जों की चाश्‍नी में लिपटा होगा रईस का नया गाना

0
339

मुंबई। जी हां, फिल्‍म रईस का नया गाना गुजराती लफ्जों की चाश्‍नी में लिपटा होगा। इस गाने को फिल्‍म निर्माता मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज करने जा रहे हैं। गुजरात की पृष्‍ठभूमि पर बनीं फिल्‍म रईस का नया गाना उत्‍तरायण को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है।

यह पहला मौका होगा कि जब शाह रुख खान पर गुजराती भाषा के शब्‍दों के इस्‍तेमाल से तैयार किया कोई गाना फिल्‍माया जाएगा। उड़ी उड़ी… गाने को लेकर शाह रुख खान और फिल्‍म निर्माता काफी उत्‍सुक हैं।

इस गाने में मकर संक्राति में होने वाली पतंगबाजी दिखाई गई है। मकर संक्रांति के दिन में देशभर में पतंगबाजी की जाती है खासकर गुजरात की पंतगबाजी तो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है, इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। -आईएएनएस