Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News सोनी म्यूजिक ने खरीदे सलमान खान की ट्यूबलाइट के संगीत अधिकार

सोनी म्यूजिक ने खरीदे सलमान खान की ट्यूबलाइट के संगीत अधिकार

0
190

मुम्‍बई। दबंग अभिनेता सलमान खान की अगली फिल्‍म ट्यूबलाइट, जो एक वार ड्रामा फिल्म है, के संगीत अधिकार संगीत कंपनी सोनी म्‍यूजिक ने खरीद लिए हैं।

 

जानकारी के अनुसार फिल्‍मकार कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्‍म में 3 गाने हैं। ईद 2017 के मौके रिलीज होने जा रही फिल्‍म ट्यूबलाइट के संगीत अधिकार सोनी म्‍यूजिक ने 20 करोड़ रुपये में खरीदे।

हाल ही में फिल्‍म ट्यूबलाइट के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन अधिकार 130 करोड़ में बिके हैं, जो एनएच स्‍टूडियोज ने खरीदे हैं। हालांकि, इसमें मध्‍य भारत में फिल्‍म रिलीज करना शामिल नहीं है।

गौरतलब है कि यह सलमान खान और कबीर खान की साथ में तीसरी फिल्म है। फिल्म में ओम पुरी, सोहेल खान और चीनी अभिनेत्री झूझू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं जबकि शाह रुख खान भी कैमियो अपीयरेंस देंगे।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।