Tuesday, September 22, 2026
Home Music/News गाना ‘टांग उठाके’ दे रहा गोविंदा को सैल्यूट

गाना ‘टांग उठाके’ दे रहा गोविंदा को सैल्यूट

0
237

मुंबई। फिल्म ‘हाउसफुल-3’ के ट्रेलर और पहले गाने का फीवर उतरने से पहले ही पूरी टीम एक और धमाकेदार और एनर्जी भरे पार्टी सॉन्ग लेकर आ रही है।

‘टांग उठाके’ सॉन्ग इसी शुक्रवार को रिलीज हुआ। इस रॉकिंग पार्टी सांग में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन के साथ नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस और लीजा हेडन मस्ती में झूमते हुए नजर आएंगे।

‘हाउसफुल-3’ के गीत ‘टांग उठाके’ में गोविंदा की झलक देखने को मिलेगी, क्योंकि इस गाने में उनके अंदाज का डांस और उनके नाम को गाने के बोल में इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बताया, “गोविंदा के डांस के सभी लोग दीवाने हैं और इस गाने से गोविंदा के डांस की यादें ताजा होगी। समझिए, इस गाने के जरिए गोविंदा को सैल्यूट किया जा रहा है।”

उनका दावा है कि हाउसफुल-3 सीरीज की पहली दोनों फिल्मों से ज्यादा गुदगुदाएगी। यह मल्टी स्टारर फिल्म है, जो 3 जून को रिलीज होगी।

-आईएएनएस