Monday, April 13, 2026
Home Music/News गजब ! श्रद्धा की दीवानगी ‘सब तेरा’ में

गजब ! श्रद्धा की दीवानगी ‘सब तेरा’ में

0
342

मुम्‍बई। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘बागी’ का ‘सब तेरा’ वीडिया गीत रिलीज हो चुका है।

गायक अरमान मलिक और श्रद्धा कपूर द्वारा गया ‘सब तेरा’ गीत काफी अच्‍छा है। इसको संजीव चतुर्वेदी द्वारा कलमबद्ध किया गया है।

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ के अभिनय के साथ साथ अमाल मलिक का संगीत भी लाजवाब है। श्रद्धा कपूर बारिश में भीगते हुए, समुद्र में बिकनी पहनकर नहाते हुए नजर आ रही हैं।

गीत के बोलों के अनुकूल गीत को काफी रोमांटिक लुक देने क प्रयत्‍न किया गया है। पूरे गीत के दौरान श्रद्धा कपूर भीगते हुए, पानी के साथ खेलते हुए नजर आती हैं।

एक चुटकी, चलते चलते। अंत में टाइगर श्रॉफ को अहसास होता है कि श्रद्धा कपूर को ठंड लग सकती है। मगर, भीगी हुई शर्ट से श्रद्धा कपूर को ढंकते हैं। मगर, बारिश में श्रद्धा कपूर और रोमांटिक हो जाती है और लबों पर किस देकर गीत की समाप्‍ति करती हैं। इसको बोलते हैं हैप्‍पी इंडिंग।