Monday, March 23, 2026
Home Music/News ऑनलाइन मंचों ने खोले हैं प्रतिभाओं के लिए दरवाजे – तुलसी

ऑनलाइन मंचों ने खोले हैं प्रतिभाओं के लिए दरवाजे – तुलसी

0
357

नई दिल्ली। जल्‍द ही फिल्‍म नूर और मुबारकां के गीतों से हिंदी संगीत प्रेमियों का दिल जीतने की तैयारियों में लीन गुलशन कुमार की पुत्र और गायिका तुलसी कुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बॉलीवुड में नई प्रतिभा का दिल खोलकर स्वागत किया जाता है। गायक हो या संगीत निर्देशक, सभी को एक मंच प्रदान किया जाता है।’

‘मेरे हमसफर’ और ‘सोच न सके’ जैसे गीत गा चुकीं तुलसी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया साधनों के रूप में मिले डिजिटल मंच से सभी संगीतकारों को अपनी प्रतिभा को दर्शाने का एक अवसर मिला है। इस कारण वे बॉलीवुड के दिग्गजों की नजरों में आए और उन्हें इसमें प्रवेश करने का अवसर मिला।’

टी-सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार की बहन तुलसी ने कहा, ‘देश को अधिक से अधिक गायन प्रतिभा देने का श्रेय संगीत रियलिटी टेलीविजन शो को दिया जाना चाहिए।’ -आईएएनएस