Monday, April 27, 2026
Home Music/News पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का कार्यक्रम रद्द करने की मांग उठी

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का कार्यक्रम रद्द करने की मांग उठी

0
302

गुड़गांव। अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल ने बुधवार को यहां अगले महीने होने वाले पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के संगीत कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की।

हिंदू समूह ने गुड़गांव के उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने सेक्टर 29 में लेजर वैली हुडा ग्राउंड में आयोजित होने वाले संगीत कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है।

atif-aslam

हिंदू संगठन द्वारा प्रशासन को सौंपे पत्र में कहा गया है कि जिला प्रशासन पाकिस्तानी कलाकार को यहां प्रदर्शन करने की इजाजत देकर देश के लोगों की भावनाओं से खेल रहा है।

क्रांति दल के राजीव मित्तल ने आईएएनएस को बताया, ‘पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से जम्मू एवं कश्मीर में हमारे सैनिक मारे गए। हम निश्चित रूप से दृढ़ता के साथ इस तरह कार्यक्रमों का विरोध करेंगे।’

मित्तल ने कहा कि सत्य प्रकाश ने वादा किया है कि वह इस मुद्दे पर गौर करेंगे। इससे पहले आतिफ असलम ने 27 अगस्त, 2016 को लेजर वैली हुडा ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम से कदम पीछे खींच लिए थे, क्योंकि आयोजक ने समय पर पैसों का भुगतान नहीं किया था। -आईएएनएस