Tuesday, March 24, 2026
Home Music/News विशाल ने सुजॉय घोष को कहा ‘शुक्रिया’

विशाल ने सुजॉय घोष को कहा ‘शुक्रिया’

0
302

मुंबई। बॉलीवुड संगीतकार विशाल ददलानी ने उनके जीवन को एक नया मोड़ देने वाली फिल्म ‘झंकार बीट्स’ के लिए सुजॉय घोष का शुक्रिया अदा किया।

विशाल ने शेखर रवजियानी के साथ मिलकर इस फिल्म का संगीत तैयार किया था, जिसने उनका जीवन बदलकर रख दिया।

बॉलीवुड संगीतकार विशाल ने ट्वीट किया, “बॉक्स ऑफिस पर 20 जून 2003 को घोष और ‘झंकार बीट्स’ ने विशाल और शेखर के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। इस संगीत के पसंद करने के लिए आप सबका और पंचम दा का शुक्रिया।”

vishal dadlani

एक अन्‍य ट्विट में विशाल ने कहा, समय उड़ गया, लेकिन, कुछ चीजें अभी भी नहीं बदली हैं। monkey-shresht यहां पर हैं और हेल्‍लो कह रहे हैं। विशाल के ट्विटों पर रितेश देशमुख भी चुटकी लेते नजर आए। रितेश ने चुटकी लेते हुए खुद को सुजॉय घोष का सीनियर कहा, और सर कह कर बुलाने का निवेदन किया।

तीन पुरुषों के जीवन की कठिनाइयों को दर्शाती यह फिल्म 20 जून, 2003 को रिलीज हुई थी और सोमवार को फिल्म ने 13 साल पूरे कर लिए। -आईएएनएस