Yo Yo हनी सिंह लगे नए गीत की तैयारी में

0
355

नई दिल्ली। अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले गायक हनी सिंह का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसकी प्रेरणा उन्हें जीवन के संघर्ष भरे दौर से मिली।

बताया जाता है कि हनी सिंह जब ‘बाइपोलर डिजॉर्डर’ (अवसाद की एक अवस्था) से गुजर रहे थे तो उन्होंने कई कविताएं लिखी थी।

yo yo honey singh

इस मानसिक बीमारी के कारण अपने करियर के सुनहरे दौर में लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले हनी सिंह ने बीमारी से उबरने के दौरान इनमें से एक कविता लिखी थी, जिसे अब गाने की शक्ल में लाया जा रहा है।

हनी सिंह के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, “यह गाना हनी सिंह के लिए बहुत खास है। इसका उद्देश्य लोगों को न सिर्फ अपनी कहानी बताना, बल्कि ऐसी समस्याओं से गुरजने वाले अन्य लोगों की मदद करना और उन्हें जीवन के प्रति आशावान रहने के लिए प्रेरित करना भी है।”

-आईएएनएस