Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas Bad News! टीवी तमिल अभिनेत्री सर्बना आनंद मृत अवस्‍था में मिली

Bad News! टीवी तमिल अभिनेत्री सर्बना आनंद मृत अवस्‍था में मिली

0
484

चैन्‍ने। तमिल सिने जगत से बेहद बुरा समाचार मिल रहा है। ख़बर है कि टेलीविजन तमिल अभिनेत्री सबर्ना आनंद शुक्रवार को मदुरावायल स्थित अपार्टमेंट में मृत अवस्‍था में मिलीं।

अभिनेत्री सर्बना आनंद (29) की मृत्‍यु होने की ख़बर पड़ोसियों ने पुलिस को दी जबकि आनंद के निवास से बदबू आने लगी। आनंद अपने माता पिता और भाई से अलग सीमांतमन नगर में रहती थीं।

Sabrna Anand

न्‍यूज मिनट समाचार वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार अभिनेत्री पेशेवर और व्‍यक्‍तिगत जीवन में काफी सारी समस्‍याओं का सामना कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री की बाहरी गतिविधियां थम गईं थीं। लेकिन, शुक्रवार को अभिनेत्री की मृत देह को उनके निवास से बरामद किया गया।

गौरतलब है कि इसी साल दौरान हिन्‍दी टेलीविजन अभिनेत्री प्रत्‍युषा बनर्जी और दक्षिण तमिल एक्‍टर साईं प्रशांत के आत्‍महत्‍या करने जैसे कदमों ने सिने जगत को हिलाकर रख दिया था। सिने जगत की रंगीनों के पीछे के अंधेरे को समझने की जरूरत है।