Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas सुपर स्‍टार चिरंजीवी की अगली फिल्‍म की रिलीज डेट घोषित

सुपर स्‍टार चिरंजीवी की अगली फिल्‍म की रिलीज डेट घोषित

0
296

हैदराबाद। सुपर स्‍टार चिरंजीवी मुख्‍य भूमिका में बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं। चिरंजीवी की 150वीं फिल्‍म कैदी नंबर 150 अगले सप्‍ताह रिलीज होने जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिरंजीवी और काजल अग्रवाल अभिनीत फिल्‍म कैदी नंबर 150 11 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्‍म का निर्माण चिरंजीवी के पुत्र और अभिनेता राम चरण ने किया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए फिल्‍म निर्माता राम चरण ने कहा, ‘हम 11 जनवरी 2017 को आ रहे हैं। मैं काफी नर्वस हूं।’

गौरतलब है कि वीवी विनायक निर्देशित फिल्म तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कत्थी’ की रीमेक है। फिल्म में चिरंजीवी के अलावा काजल अग्रवाल, तरुण अरोड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

इस फिल्म से आठ साल बाद मुख्य कलाकार के रूप में चिरंजीवी की वापसी होगी।