Saturday, April 11, 2026
Home Regional Cinemas दंगल देखकर खुश हो उठा गब्‍बर सिंह, प्रशंसा किये बिन न रह...

दंगल देखकर खुश हो उठा गब्‍बर सिंह, प्रशंसा किये बिन न रह सका

0
416

हैदराबाद। दक्षिण भारतीय फिल्‍म जगत में पावर स्‍टार के नाम से जाने जाते पवन कल्‍याण ने हाल में दंगल देखी।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि फिल्‍म देखने के बाद फिल्‍म अभिनेता पवन कल्‍याण बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और दंगल टीम की तारीफ किए बिना न रह सका।

सरदार गब्‍बर सिंह के अभिनेता पवन कल्‍याण ने ट्विट में प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘देश को इस बात पर गर्व होना चाहिये कि हमारे पास आमिर खान जैसे सितारे हैं। फिल्‍म में आमिर खान ने बेहतरीन अभिनय किया। फिल्‍म दंगल देखने में मैं स्‍वयं को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सका।’

इतना ही नहीं, इसके अलावा पवन कल्‍याण ने निर्देशक नितेश तिवारी का भी धन्‍यवाद किया, क्‍योंकि उन्‍होंने कहानी को बेहतरीन तरीके से पिरोया है। अन्‍य कलाकारों के अभिनय को भी सराहा है।