Friday, September 25, 2026
Home Latest News वेख बरातां चल्लीआं के साथ पंजाबी सिने जगत में कदम रखेंगी कविता...

वेख बरातां चल्लीआं के साथ पंजाबी सिने जगत में कदम रखेंगी कविता कौशिक

0
437

मुम्बई। सब टीवी के बेहद लोकप्रिय सी​रियल एफआईआर में चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका निभाकर एक अलग मुकाम हासिल करने वाली कविता कौशिक पंजाबी फिल्म जगत में कदम रखने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार कविता कौ​शिक क्षितिज चौधरी निर्देशित फिल्‍म वेख बरातां चल्लीआं में लीड भूमिका निभाने जा रही हैं। बीनू ढिल्‍लों और रणजीत बावा अभिनीत फिल्‍म वेख बरातां चल्‍लीआं में कविता कौशिक हरियाणवी लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कविता कौशिश को जब वेख बरातां चल्‍लीआं ऑफर हुई, उस समय कविता कौशिक के पास ऊर्दू नाटक और एक मराठी फिल्‍म का ऑफर भी आया हुआ था। लेकिन, कविता कौशिक को इस फिल्‍म का कंसेप्‍ट काफी रोचक और दिलचुराऊ लगा।

पंजाब और हरियाणा की साझ का जिक्र करती फिल्‍म वेख बरातां चल्‍लीआं 28 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्‍म वेख बरातां चल्‍लीआं की शूटिंग 40 दिनों में पूरी की गई जबकि फिल्‍म की कहानी लिखने के लिए क्षितिज चौधरी को तीन साल का वक्‍त लगा।

फिल्‍म वेख बरातां चल्‍लीआं में बीनू ढिल्‍लों लीड भूमिका के साथ साथ एक अलग किरदार में नजर आएंगे। अब तक बीनू ढिल्‍लों ने फिल्‍मों में सहयोगी और हास्‍य अभिनेता के किरदार ही निभाते आए हैं।

More News