Monday, March 23, 2026
Home Regional Cinemas कैदी नंबर 150 का यूएसए बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

कैदी नंबर 150 का यूएसए बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

0
390

हैदराबाद। यदि बॉक्‍स ऑफिस नतीजों पर डाले तो कह सकते हैं कि मेगास्‍टार चिरंजीवी का फिल्‍म कैदी नंबर 150 से कमबैक शानदार रहा है। फिल्‍म ने भारतीय बाजार में ही नहीं बल्‍कि विदेशी बाजार में भी बेहतरीन कारोबार किया है।

चिरंजीवी और काजल अग्रवाल अभिनीत फिल्‍म कैदी नंबर 150 ने यूएसए बॉक्‍स ऑफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई करते हुए 2 मिलीयन डॉलर क्‍लब में प्रवेश कर लिया है।

चिरंजीवी की 150वीं फिल्‍म कैदी नंबर 150 2.08 मिलीयन डॉलर के बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन के साथ यूएसए बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली पांच तेलुगू फिल्‍मों में शामिल हो चुकी है।

यूएसए बॉक्‍स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली पांच फिल्‍मों में सबसे ऊपर क्रमश: बहुबाली, श्रीमंथुदु, अ आ, कैदी नंबर 150 और नन्‍नकु प्रेमाथु हैं, जिनका कलेक्‍शन क्रमश: 6.99 मिलीयन डॉलर, 2.89 मिलीयन डॉलर, 2.45 मिलीयन डॉलर, 2.08 मिलीयन डॉलर, और 2.01 मिलीयन डॉलर है।

व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘यह चिरंजीवी की एक बड़ी वापसी है। शुरूआती सप्ताहांत में फिल्म ने दुनिया भर में 106 करोड़ रुपये की कमाई की। सप्ताह के अंत में त्योहार की लंबी छुट्टियों की वजह से दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में मदद मिली।’