Wednesday, August 19, 2026
Home Regional Cinemas धनुष की अगली फिल्म में दिखेंगे दग्गुबाती

धनुष की अगली फिल्म में दिखेंगे दग्गुबाती

0
253

चेन्नई। अभिनेता राणा दग्गुबाती को धनुष अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘एनई नोक्की पायुम थोटा’ में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उतारा गया है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “राणा पहले से ही फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग करने के लिए सेट में शामिल हो गए हैं। फिल्म-निर्माताओं ने उनकी भूमिका को छिपाकर रखा है। फिल्म में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म में राणा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, सूत्र ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

गौतम वासुदेव मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है। ओंड्रगा एंटरटेंमेंट के बैनर तले गौतम मेनन और मदन द्वारा निर्मित फिल्म में धनुष के साथ मेघा अकाश प्रमुख भूमिका में हैं। (आईएएनएस)