Wednesday, August 19, 2026
Home Regional Cinemas श्रुति हासन टॉलीवुड में जल्‍द साइन करेंगी कुछ नईं फिल्‍में

श्रुति हासन टॉलीवुड में जल्‍द साइन करेंगी कुछ नईं फिल्‍में

0
314

हैदराबाद। अभिनेता नागा चैतन्‍य अभिनीत फिल्‍म प्रेमम के रिलीज होने का इंतजार कर रही तेलुगु अभिनेत्री श्रुति हासन आने वाले दिनों में कुछ और फिल्‍में साइन कर सकती है। हालांकि, तेलुगु सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार श्रुति हासन के पास इन दिनों गिनी चुनी फिल्‍में हैं।

shruti haasan 001

लेकिन, श्रुति हासन के प्रशंसकों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्‍योंकि श्रुति हासन के करीब सूत्रों से जानकारी मिली है कि जल्‍द ही श्रुति टॉलीवुड में कुछ नईं फिल्‍में साइन करने जा रही हैं।

वैसे प्रेमम के रिलीज होने के बाद श्रुति हासन पवन कल्‍याण अभिनीत फिल्‍म कतमरायूडू की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके अलावा, श्रुति हासन कॉलीवुड फिल्‍म शाबाश नायडू और सिंघम 3 में नजर आएंगीं।

गौरतलब है कि श्रुति हासन की अब तक इस साल दौरान टॉलीवुड में एक भी फिल्‍म रिलीज नहीं हुई है। श्रुति प्रेमम की रिलीज के साथ खाता खोलेंगी। पिछले साल महेश बाबू के साथ श्रुति हासन ने ‘श्रीमंथुडु’ से जबरदस्‍त उपस्‍थिति दर्ज करवाई थी।

चलते चलते…
श्रुति हासन और रणबीर कपूर की दोस्‍ती के चर्चा श्रुति हासन को सुर्खियों में रखे हुए हैं। हालांकि, श्रुति हासन इसको कोरी अफवाह बताती हैं।