Monday, March 23, 2026
Home Regional Cinemas प्रभुदेवा का नाम सुनते ही रोमांचित हो गईं थीं तमन्‍ना भाटिया

प्रभुदेवा का नाम सुनते ही रोमांचित हो गईं थीं तमन्‍ना भाटिया

0
369

चेन्नई। बॉलीवुड हो कि कॉलीवुड हो, बहुत सारे अभिनेता अभिनेत्रियां सिर्फ सिने हस्‍तियों के प्रभाव में फिल्‍में साइन कर लेते हैं। तमन्‍ना भाटिया भी इससे अछूती नहीं हैं। जी हां, स्‍वयं तमन्‍ना भाटिया ने एक बातचीत में खुलासा किया गया है।

जल्‍द ही सोनू सूद और प्रभुदेवा के साथ तुतक तुतक तूतियां, अभिनेत्री और देवी(एल) में नजर आने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है कि अभिनेता, फिल्‍म निर्माता प्रभुदेवा के साथ काम करने से ज्यादा उन्हें कुछ और रोमांचित नहीं कर सकता।

tamannaah-bhatia-005एक सवाल के जवाब में तमन्ना ने आईएएनएस को बताया, ‘जब निर्देशक विजय ने मुझे बताया कि प्रभुदेवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुझे इससे ज्यादा कुछ और रोमांचित नहीं कर सकता। मैंने हमेशा उनको अपना आदर्श माना है। मैं उनके सम्मान में आयोजित एक शो में विशेष प्रस्तुति भी दे चुकी हूं। मैं हमेशा से उनसे मिलना चाहती थी।’

तीन भाषाओं में बनने जा रही इस फिल्‍म में तमन्‍ना भाटिया मुख्‍य किरदार में हैं। ट्रेलर देखने के बाद तमन्‍ना भाटिया का किरदार काफी दिलचस्‍प और रोचक मालूम पड़ता है। ‘गोक्का माक्का’ गाने में तमन्ना ने दर्शकों को अपनी दिलकश अदाओं की झलक दिखाई है। अभिनेत्री ने इसे अपने दिल के बेहद करीब बताया।

विजय निर्देशित यह फिल्म दुनिया भर में 7 अक्टूबर को तेलुगू में ‘अभिनेत्री’, हिंदी में ‘तूतक तूतक तूतियां’ और तमिल में देवी(एल) नाम से रिलीज होगी। इस फिल्‍म की शूटिंग महज दो महीनों में पूरी की गई है। इसमें सोनू सूद भी हैं, जिन्होंने फिल्म के हिंदी संस्करण को प्रोड्यूस किया है। -आईएएनएस