Saturday, October 24, 2026
Home Latest News तेलुगू फिल्म जगत में प्रिया प्रकाश की डिमांड शीर्ष पर

तेलुगू फिल्म जगत में प्रिया प्रकाश की डिमांड शीर्ष पर

0
233

मुम्बई। एक छोटे से सीन से देशभर में मशहूर हो चुकीं नवोदित अभिनेत्री प्रिया प्रकाश को तेलुगू फिल्म निर्माता निर्देशक साइन करने के लिए बेकरार हैं। लेकिन, अभिनेत्री प्रिया प्रकाश निर्माताओं को हां करने में असमर्थता जाहिर कर रही हैं।

ऐसा क्यों?
दरअसल, प्रिया प्रकाश ने मलयालम फिल्म निर्देशक के साथ अनुबंध कर रखा है। ऐसे में किसी अन्य प्रोजेक्ट के साथ जुड़ना अनुबंध का उल्लंघन होगा। साथ ही, प्रिया प्रकाश इसी निर्माता के बैनर तले एक अन्य फिल्म करने जा रही हैं।

बाजार में..
चर्चा है कि प्रिया प्रकाश को साइन करने के लिए तेलुगू फिल्म निर्माता बड़ी रकम देने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि निर्माता प्रिया प्रकाश को एक दो फिल्में कर चुकी फिल्म अभिनेत्रियों से भी ज्यादा मेहनताना देने के लिए राजी हैं।