Monday, April 6, 2026
Home TV/OTT कपिल शर्मा के शो पर नजर आएंगे श्रद्धा, आदित्‍य

कपिल शर्मा के शो पर नजर आएंगे श्रद्धा, आदित्‍य

0
232

मुंबई। आशिकी 2 फेम जोड़ी आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर ओके जानू से धूम मचाने के लिए तैयार है।

जल्‍द ही, आदित्‍य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी अपनी आगामी फिल्‍म का प्रचार करने के लिए कपिल शर्मा के शो पर नजर आएगी। इस शो की शूटिंग मंगलवार को पूरी की गई।

इस बात की जानकारी श्रद्धा कपूर ने अपने ट्वीटर खाते से एक फोटो शेयर करते हुए दी, जिसमें अभिनेत्री और अभिनेता द कपिल शर्मा शो के कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं।

शाद अली निर्देशित यह फिल्म आधिकारिक रूप से मणि रत्नम की तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ की रीमेक है, जो एक युवा जोड़े के शादी के बिना एक साथ रहने की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्‍म ‘ओके जानू’ में लीला सैमसन और नसीरुद्दीन शाह भी हैं। फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। -आईएएनएस