Saturday, March 28, 2026
Home TV/OTT जब गौहर खान ने की पूर्व प्रेमी कुशाल टंडन की बेहद तारीफ

जब गौहर खान ने की पूर्व प्रेमी कुशाल टंडन की बेहद तारीफ

0
341

मुम्‍बई। बेहद नामक धारावाहिक में जेनिफर विंगेट के साथ नजर आ रहे कुशाल टंडन के अभिनय संबंधी जब उनकी कथित पूर्व प्रेमिका गौहर खान से सवाल किया गया तो उन्‍होंने अपने पूर्व प्रेमी की खुलकर तारीफ की।

जी हां, मीडिया से बातचीत के दौरान गौहर खान ने कहा, “टेलीविजन पर नई सोच के साथ ‘बेहद’ एक नया शो है। इसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहती हूं।”

gauhar-khan

गौहर खान ने कहा, “मैंने पहला एपिसोड देखा, सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया। मैं कुशाल का जिक्र खास तौर पर करना चाहूंगी। मुझे लगता है कि यह उन्हीं के लिए बना है। उन्होंने अर्जुन के किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। मैं उनकी सफलता की कामना करती हूं।”

गौहर और कुशाल लोकप्रिय रिलयलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आए थे। ‘बेहद’ में कुशाल एक फोटोग्राफर के रूप में नजर आ रहे हैं।

सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर 11 अक्टूबर से शुरू हुए इस शो में जेनिफर विंगेट और अनेरी वजानी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।