Friday, March 27, 2026
Home TV/OTT हुनर और मयंक वैवाहिक सूत्र में बंधे

हुनर और मयंक वैवाहिक सूत्र में बंधे

0
258

मुम्‍बई। टेलीविजन अदाकारा हुनर हाली और ‘स्पिल्ट्सविला’ फेम मयंक गांधी ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत कर दी है। लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे टीवी कलाकार 28 अगस्‍त को दिल्‍ली में एक विवाह समारोह का आयोजन कर वैवाहिक बंधन में बंध गए।

Hunar Hale Mayank Gandhi

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हुनर हाली अपने जीवन के इस खूबसूरत मौके पर एक पंजाबी दुल्‍हन की तरह पूरी तरह सज धज कर तैयार हुईं थी। इस समारोह में कुछ विशेष लोगों को न्‍यौता दिया गया था और कुछ बॉलीवुड हस्‍तियों ने भी शिरकत की थी।

26 और 27 अगस्‍त को अलग अलग रस्‍मों का आयोजन किया गया। एक साक्षात्‍कार के दौरान हुनर हाली ने कहा था कि मयंक गांधी इंटोवर्ट हैं और मैं आउटगोइंग, इसलिए दोनों का प्रफेक्‍ट बैलेंस बना रहेगा। यह पूरी तरह एक आरेंज मैरिज थी।