Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT भज्‍जी को नहीं मिला ‘इंडियन मजाक लीग’ से ऑफर

भज्‍जी को नहीं मिला ‘इंडियन मजाक लीग’ से ऑफर

0
162

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस बात का खंडन किया है कि वह एक नए कॉमेडी शो में निर्णायक की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

हरभजन सिंह ने कहा कि उनसे किसी भी शो के लिए संपर्क नहीं किया गया है। इस आशय की रिपोर्ट थी कि हरभजन ‘इंडियन मजाक लीग’ नामक आगामी शो के निर्णायक होंगे।

harbhajan singh

इस बारे में पूछे जाने पर हरभजन ने आईएएनएस से कहा, “मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मुझसे किसी भी शो के लिए संपर्क नहीं किया गया।”

हरभजन मोबाइल खेल एप बीएएलएलआर के लांच के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।

छोटे पर्दे पर इससे पहले उन्हें ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ और ‘झलक दिखलाजा जा’ जैसे रियलिटी शो में देखा जा चुका है।

-आईएएनएस