Thursday, May 28, 2026
Home TV/OTT सुमोना को कपिल के नए शो पर भरोसा

सुमोना को कपिल के नए शो पर भरोसा

0
191

नई दिल्ली। कपिल शर्मा के मशहूर शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में टीम का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती का कहना है कि उन्हें कपिल शर्मा और इस शो की टीम पर पूरा भरोसा है और यही वजह है कि उन्होंने इस स्टार कॉमेडियन के नए शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से जुड़ने का निर्णय लिया।

सुमोना ने कहा, “मुझे टीम पर पूरा भरोसा है। इस टीम के साथ मैं सहज हूं। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ अब खत्म हो चुका है.. कपिल ने नया शो शुरू किया है और मुझे लगता है कि यह कपिल और उनकी टीम की सदाशयता है कि उन्होंने मुझे फिर से साथ आने का मौका दिया।”

सुमोना ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल की पत्नी की भूमिका निभाई थी।

सुमोना जल्दी ही एनडीटीवी गुड टाइम्स पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘दुबई डायरीज’ में भी नजर आएंगी। इसका प्रसारण 24 मार्च से होगा। (आईएएनएस)

Image/Colors TV’s Twitter