Tuesday, March 24, 2026
Home TV/OTT इस जोड़ी के साथ नवंबर में शुरू होगा ‘कॉफी विद करण’ का...

इस जोड़ी के साथ नवंबर में शुरू होगा ‘कॉफी विद करण’ का नया सीजन!

0
219

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर का लोकप्रिय बातचीत आधारित शो ‘कॉफी विद करण’ नवंबर में छोटे पर्दे पर पांचवें सत्र के साथ वापसी करेगा। यह स्टार वर्ल्‍ड और स्टार वर्ल्‍ड एचडी पर शुरू होगा।

कयास लगाए जा रहे थे कि अगस्त में इस शो की शुरूआत होगी। लेकिन चैनल प्रबंधन की तरफ से गुरूवार को इसकी घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार 6 नवंबर से कॉफी विद करण के पांचवें सेशन का आरंभ होगा।

kofee-with-karan

इस शो में पहले गेस्‍ट शाह रुख खान और आलिया भट्ट हो सकते हैं क्‍योंकि करण जौहर के बैनर की फिल्‍म डियर जिन्‍दगी इस महीने रिलीज होने जा रही हे। हालांकि, इस बारे में अधिकारिक घोषणा नहीं की गई।

ख़बर थी कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान इस शो में पहले अतिथि होंगे, लेकिन हाल ही में करण जौहर इन खबरों का खंडन कर चुके हैं। करण जौहर ने कहा, ‘हम जल्द ही इस बारे में बताएंगे।’

Dear zindgi first lookइससे पहले इस शो में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, सैफ अली खान, संजय लीला भंसाली, गुरिंदर चड्ढा, फराह खान, अनिल कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। -आईएएनएस