Sunday, March 29, 2026
Home TV/OTT ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सत्र में होंगे जबरदस्‍त धमाके

‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सत्र में होंगे जबरदस्‍त धमाके

0
254

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें संस्करण में दर्शकों को चौंका देने वाली कई बातें देखने को मिलेंगी। करण जौहर ने इससे पहले सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह छोटे पर्दे के इस शो पर मेजबान के रूप में वापसी कर रहे हैं।

स्टार इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘हम इस शो को मिली लोकप्रियता और प्रचार के अनुरूप कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शो में आने वाले मेहमानों को लेकर आश्वस्त हैं और नई योजनाएं बना रहे हैं, जिससे सत्र धमाकेदार हो सके।’

kofee-with-karan

इससे पहले के सत्र में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, सैफ अली खान, प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या राय बच्चन, संजय लीला भंसाली, गुरिंदर चड्ढा, फराह खान सहित शीर्ष स्तर के कई कलाकार इस शो की शोभा बढ़ा चुके हैं।

इससे पहले ख़बर थी कि ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन के पहले एपिसोड में पाकिस्तानी और बॉलीवुड अभिनेता फवाद खान होंगे। लेकिन करण जौहर ने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें।

शो का प्रसारण स्टार वर्ल्‍ड और स्टार वर्ल्‍ड एचडी चैनलों पर होगा। -आईएएनएस